Home » बल्केश्वर में घर में घुसकर हुई लूट की घटना का खुलासा, फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

बल्केश्वर में घर में घुसकर हुई लूट की घटना का खुलासा, फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

by admin
The incident of robbery by entering the house in Balkeshwar was revealed, the factory worker turned out to be the mastermind

Agra. तीन जनवरी को बल्केश्वर क्षेत्र में घर में घुस कर मोबाइल, मंगलसूत्र और लगभग साढ़े छह लाख रुपये की की वारदात को अंजाम देने वाली घटना का आगरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में एसपी सिटी विकास कुमार ने प्रेसवार्ता की और इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

5 दिन में सभी आरोपी किये गिरफ्तार

इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। क्षेत्रीय थाना पुलिस को लगातार दबिशें देकर इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़ित की फैक्ट्री में कर्मचारी है। पुलिस ने इस घटना को प्राथमिकता पर लिया और 5 दिनों में ही इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने 48 घंटे में एक घटना के पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

फैक्ट्री का निकला कर्मचारी

व्यापारी के घर पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने का पूरा जाल पीड़ित व्यापारी की फैक्ट्री के ही कर्मचारी ने रचा था। इस घटना का मास्टरमाइंड राजकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अभियुक्तों से एक लाख रुपये, एक मोबाइल और मंगलसूत्र बरामद किया है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 3 जनवरी को एक पीड़ित ने कमला नगर थाने में तहरीर दी थी कि उसके घर में घुसकर कुछ लोगों ने लूटपाट की और नगदी व सामान लेकर फरार हो गए। इस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की तो इस घटना को अंजाम देने वाला पीड़ित व्यापारी की फैक्ट्री का कर्मचारी ही निकला। इस घटना के मास्टरमाइंड राजकुमार ने अपने साथियों के साथ इस लूट की वारदात को रचा था। इस घटना में जितने भी लूट हुई थी उसकी शत प्रतिशत बरामदगी हुई है।

Related Articles