Home » परिवार को तीन दिन तक बनाया बंधक, भूखा-प्यासा रखा बच्चों को लगाया करंट, जाने रोंगटे खड़े कर देने वाली ये दास्ताँ

परिवार को तीन दिन तक बनाया बंधक, भूखा-प्यासा रखा बच्चों को लगाया करंट, जाने रोंगटे खड़े कर देने वाली ये दास्ताँ

by admin

आगरा। चोरी के आरोप में परिवार के पांच सदस्यों को तीन दिन तक बंधक बनाया गया। बंधक बनाने वाले आरोपी दबंग द्वारा तीन दिन तक परिवार के सदस्यों को यातनाएं दी गयी। भूखा प्यासा रखने के बाद नाबालिग बच्चों को करंट लगाया गया। दिल दहला देने वाला यह मामला थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ सराय ख्वाजा इलाके का है।

दरअसल पीआरवी 4072 को सूचना मिली थी कि परिवार के पांच सदस्यों को अपहरण कर बंधक बनाया गया है। पीआरवी 4072 पर मौजूद कांस्टेबल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और मनीष जब मौके पर पहुंचे तो माजरा कुछ उल्टा ही निकला। पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के पांच सदस्यों को बंधक बनाया गया। इसमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे। जब इन पांचों लोगों को पुलिस ने मुक्त कराया और जो कहानी पुलिस को बताई उससे आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

दरअसल पीड़ित परिवार के लोगों ने लोगों ने बताया कि मकान मालिक ने चोरी के आरोप में पांच सदस्यों को मकान की तीसरी मंजिल पर बंधक बनाया और फिर उसके बाद बारी बारी से करंट लगाया गया। भूखा प्यासा रखा, यातनाएं दी। जब परिवार को मुक्त कराया तो बच्चों के ज़ख्म उनके साथ किये गए सुलूक की दास्ताँ बयाँ कर रहे थे। रो-रो कर सभी का बुरा हाल था। देखकर सोचने को यह मजबूर हो रहा था कि क्या एक चोरी की घटना के लिए इतनी कठोर यातनाएं दी जा सकती हैं।

पीआरवी 4072 पांचों सदस्यों को लेकर चौकी सराय ख्वाजा पर पहुंची है। थाना शाहगंज पुलिस अब कार्यवाही करने की बात जरूर कह रही है। मगर सवाल ये है कि शायद पीड़ित परिवारों के सदस्यों पर यातनाये देने वाले दबंग मकान मालिक की नजरों में कानून कुछ भी नहीं है। इस खबर को सुनकर हर कोई सकते में आ गया है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ताजनगरी में कई बार दबंगों ने कानून का मजाक उड़ाया। गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों को थर्ड डिग्री दी और उसके बाद मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने फिर कार्यवाही की है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। अधिकारियों के आदेश पर अब दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Related Articles