Home » जिला अस्पताल में पार्षद की माँ के ऊपर गिरा पंखा, शिकायत करने पर मिला दो टूक जवाब

जिला अस्पताल में पार्षद की माँ के ऊपर गिरा पंखा, शिकायत करने पर मिला दो टूक जवाब

by admin
The fan fell on the councilor's mother in the district hospital, got a blunt answer for complaining

आगरा। जिला अस्पताल के वार्ड नंबर छह में आज रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे चलता हुआ पंखा गिर गया। इससे एक बुजुर्ग महिला चुटैल हो गईं जबकि एक मासूम बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी अस्पताल प्रशासन को देने के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

भाजपा के पार्षद सरवन कश्यप के दो वर्षीय दिव्यांग बेटे विवेक का उपचार जिला अस्पताल के वार्ड नंबर छह में चल रहा है। विवेक की तीमारदारी के लिए सरवन की मां रानी (60 वर्ष) वहां थीं। आज अचानक पूर्वाह्न 11 बजे चलता हुआ पंखा गिर गया। इससे उनके चोट लग गई, जबकि विवेक बाल-बाल बचा।

नामित पार्षद सरवन का कहना है कि उन्होंने पंखा गिरने की घटना के बारे में अस्पताल के कर्मचारियों को बताया। इस पर किसी ने भी इस हादसे को गंभीरता से नहीं लिया। उनका जवाब था कि यह तो हादसा है। कभी भी और किसी के भी साथ हो सकता है। सरवन ने अस्पताल प्रशासन के इस रवैये पर रोष व्यक्त किया है।

Related Articles