Home » आगरा कॉलेज आये NCC के महानिदेशक ने बेस्ट कैडेट्स-अधिकारियों को किया सम्मानित

आगरा कॉलेज आये NCC के महानिदेशक ने बेस्ट कैडेट्स-अधिकारियों को किया सम्मानित

by admin
The Director General of NCC, who came to Agra College, honored the best cadets-officers

Agra. ‘एनसीसी देश का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। इसके कैडेट्स देश को अखंड रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के शिविर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बहुत बड़े माध्यम है।’ यह कहना है एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरु वीरपाल सिंह का। वह आज अपने आगरा आगमन पर 1 यूपी वाहिनी में उपस्थित कैडेट्स एवं अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरु वीरपाल सिंह ने आज ग्रुप मुख्यालय आगरा, 1 यूपी वाहिनी एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया, साथ ही कैडेट्स के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, आगरा आगमन पर अतिरिक्त महानिदेशक उत्तर प्रदेश मेजर जनरल राकेश राणा और आगरा मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ने उनका स्वागत किया। 1 यूपी वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार ने वाहिनी में चलाई जा रही विभिन्न एनसीसी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण को विस्तार से बताया।

The Director General of NCC, who came to Agra College, honored the best cadets-officers

अपने भ्रमण के दौरान ग्रुप मुख्यालय आगरा के चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट एवं पांच सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारियों को मेडल प्रदान किया। एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारियों के साथ वार्तालाप के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एनसीसी प्रशिक्षण को भविष्य की जरूरतों को ध्यान रखते हुए और अधिक प्रभावी एवं समाज के लिए अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है। किस तरह से एनसीसी कैडेट देश के विकास में अपना योगदान कर सकते हैं। महानिदेशक ने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्यादा से ज्यादा कैसे एनसीसी कैडेट्स पूर्व छात्रसंघ के सदस्य बनें।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल, कैप्टन दिनेश लाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, डॉ संजीव यादव, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, विपिन श्रीवास्तव, नरेश कुमार, हरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कैडेट्स ने महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।

Related Articles