Home आगरा ‘सपा की क्रेडिबिलिटी पूरी तरह से खत्म, अब सपा सरकार का आना नामुमकिन’ – नितिन अग्रवाल

‘सपा की क्रेडिबिलिटी पूरी तरह से खत्म, अब सपा सरकार का आना नामुमकिन’ – नितिन अग्रवाल

by admin

Agra. उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज आगरा पहुंचे थे। उन्होंने आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी सम्मेलन में भाग लिया था। व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार की व्यापारी हित नीतियों से सरकार को रूबरू कराया तो सपा पार्टी पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि सपा कभी भी व्यापारी हितेषी नहीं रही है। सपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ और वह भी गुंडों और माफियाओं के द्वारा लेकिन इस सरकार में उन्ही गुंडों और माफियाओं को जड़ से खत्म करने के लिए योगी सरकार का बुलडोजर लगातार चल रहा है।

व्यापारियों को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो 5 साल में लगभग 800 से अधिक दंगे प्रदेश में हुए थे। मुजफ्फरनगर का दंगा दो तत्कालीन सपा सरकार के एक मंत्री की देन था। उन्हीं की जिद के कारण मुजफ्फरनगर दंगों की आग में जलता था। इन दंगों की आग में आम व्यक्ति के साथ-साथ व्यापारी भी बुरी तरह से झुलस गया था। आम व्यक्ति और छोटे व्यापारी का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया था। जब व्यापारियों की सुरक्षा की बात की जाती थी तो सपा सरकार के जनप्रतिनिधि और उनके स्थानीय नेता यह कह दिया करते थे कि व्यापारी क्या हमारा वोट बैंक है जो हम उसके बारे में सोचें लेकिन भाजपा सरकार व्यापारियों के बारे में सोचती है। उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेती है और उसी के तहत योगी सरकार कवायद कर रही है।

पत्रकारों ने जब पूछा कि अखिलेश बंगाल गए हैं।क्या तीसरा मोर्चा तैयार हो रहा है तो नितिन अग्रवाल ने हंस कर जवाब दिया कि अखिलेश कौन सा फ्रंट बना रहे हैं यह तो उन्हें नहीं मालूम लेकिन उत्तर प्रदेश से सपा का अस्तित्व खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश की जनता की नजरों में सपा की क्रेडिबिलिटी पूरी तरह से खत्म हो गई है तो अब सपा सरकार का आना नामुमकिन है।

आबकारी मंत्री ने कहा कि सरकार रामनवमी पर रामायण पाठ का आयोजन कराने जा रही है। इस पर भी विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। राम सभी के आराध्य हैं। राम नवमी पर अगर रामायण पाठ का आयोजन होता है तो इसमें बुराई क्या है। लोग धर्म से जुड़ेंगे लोगों के बीच फैली विसंगतियां दूर होंगी लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं चाहता है। उसे हर मुद्दे हर बात पर राजनीति करनी है।

कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की तो राजनीति खत्म हो चुकी है। अपने आप को जिंदा रखने के लिए वह ऐसे भाषण दे रहे हैं जिससे विवाद बने और वह सुर्खियों में आए। राम चरित्र मानस पर दिए गए बयान इसी का एक पहलू है।

आबकारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की आबकारी नीति के तहत कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर चाबुक चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना आबकारी लक्ष्य एक साल में ही 80% प्राप्त कर लिया है। बाहरी राज्यों एवं कच्ची शराब के लिए कहा कि विभाग के अधिकारी अपना काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: