Home » मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, पर्चे बांट भाजपा के कारण देश में आर्थिक मंदी से कराया रूबरू

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा, पर्चे बांट भाजपा के कारण देश में आर्थिक मंदी से कराया रूबरू

by admin

आगरा। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विराग जैन के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया। अभियान की शुरआत छीपीटोला बाजार से हुई। भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छीपीटोला बाजार होते हुए चक्की पाट, बिजलीघर, जामा मस्जिद, सुभाष बाजार, गोपाल कटरा, अजीत मार्केट, मुखर्जी मार्केट, होटल मदीना तिराहा, ढोली खार, घटिया मामू भांजा, मंटोला होकर सदर भट्टी चौराहे पर जनजागरण अभियान को समाप्त किया। इस अभियान के दौरान कंग्रेसियो ने व्यापारियों और आम जनमानस को मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की जानकारी दी और पर्चे भी वितरित किये।

जनजागरण अभियान के संयोजक विराग जैन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आव्हान पर व उ.प्र.कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भैय्या के निर्देश पर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान व्यापारियों और आम जनमानस से रूबरू होते हुए उन्हें देश मे व्याप्त आर्थिक संकट की भी जानकारी दी है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है।

वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद बंसल का कहना था कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश का व्यापार चौपट हो रहा है। छोटा व्यापारी व्यापार करने में असमर्थ है। व्यापार न होने के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और देश का किसान कंगाल होता जा रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे कोई सरोकार नही है।

इस दौरान पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन, पूर्व कृषि व शिक्षा मंत्री डॉ. कृष्ण वीर सिंह कौशल, उ प्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विनोद बंसल, पूर्व राज्यमंत्री देवेन्द्र चिल्लू, पूर्व पीसीसी सदस्य नंदलाल भारती, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुज शिवहरे, अदनान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles