Home » बैंक के अंदर चली गोली, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बैंक के अंदर चली गोली, दो लोग गंभीर रूप से घायल

by pawan sharma

आगरा। इंडियन बैंक में अचानक गोली चलने से भगदड़ मच गई। जहां गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं भगदड़ में कई लोग धक्का-मुक्की के शिकार हो गए। इस दौरान किसी को यह नहीं पता चल सका यह गोली कैसे चली।

मामला सदर थाना क्षेत्र के आगरा ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेवला इलाके में स्थित इंडियन बैंक का है। 5 दिन की छुट्टियों के बाद खुले इंडियन बैंक के अंदर काफी भीड़ वाला माहौल था। अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज और किसी आपराधिक वारदात की साजिश की संभावना से बैंक के अंदर भगदड़ मच गई। इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद जानकारी होने पर पता चला कि यह गोली बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड के बंदूक से चली थी। आनन-फानन में पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई तो वहीं गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्ड और उसकी लाइसेंस बंदूक को अपनी गिरफ्त में ले लिया है साथ ही घायलों की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है कि सुरक्षा गार्ड की बंदूक से यह गोली कैसे चली।

Related Articles

Leave a Comment