Home » विश्व शांति मानव सेवा समिति द्वारा मनाई गयी चंद्रशेखर व बाल गंगाधर तिलक की जयंती

विश्व शांति मानव सेवा समिति द्वारा मनाई गयी चंद्रशेखर व बाल गंगाधर तिलक की जयंती

by admin
The birth anniversary of Chandrashekhar and Bal Gangadhar Tilak celebrated by Vishwa Shanti Manav Seva Samiti

फ़िरोज़ाबाद। विश्व शांति मानव सेवा समिति नि:शुल्क शिक्षण संस्थान शाखा गढ़ी तिवारी फिरोजाबाद द्वारा धूम धाम से महान क्रांतिकारी की जयंती मनाई गई। जिसमें संस्था सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता सैनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गए।

समिति सचिव एडवोकेट गुड्डू कुमार ने महापुरुषों के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार तिलक एवं आजाद ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। वहीं देवेन्द्र कुमार ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को कहानियों से शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 3 वर्षों से बच्चों को गरीब एवं असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है।

गौरव गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा चल रहे जागरूक अभियान एवं सरकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति संस्था जागरूक कर रही है।

इस मौके पर सोनू कुमार, शिव कुमार, नरेंद्र कुमार, अश्वनी राजपूत, सुनील कुमार, सत्यवान वर्मा, राम हेत, किरण देवी, शकुंतला देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles