Home » इंडियन एरा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम, 12वीं की छात्रा भूमि रावत ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

इंडियन एरा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम, 12वीं की छात्रा भूमि रावत ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

by pawan sharma

आगरा। इंडियन एरा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में परचम लहराया। 12वीं की छात्रा भूमि रावत ने 97% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस संस्था की स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी। विद्यालय की शुरुआत मात्र 100 छात्र-छात्राओं से हुई थी, वर्तमान में इस संस्था में 1500 छात्र-छात्राएं हैं। 12वीं कक्षा का यह दूसरा बैच है। विद्यालय तीन वर्गों में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
यह विद्यालय छात्र-छात्राओं के नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी निरंतर संचालन कर रहा है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में प्रबंधक, प्रधानाचार्या तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है।

12वीं कक्षा के टाॅपर

  1. भूमि रावत 97%
  2. भूमि लवानिया 96%
  3. सैयद अब्दुल सुभान 96%
  4. श्लोक गुप्ता 94%
    प्राशी 94%
  5. रुद्र प्रताप सिंह 92%

10वीं कक्षा के टाॅपर

  1. प्रकृति शर्मा 92%
  2. उदय शर्मा 87%
  3. हर्षिता रावत 86%
    अनुज तिवारी 86%
  4. ओंकार शर्मा 81%
  5. प्रतीक्षा जैन 78%

Related Articles

Leave a Comment