Home » कलश यात्रा से शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा, पूरा क्षेत्र बना ब्रजधाम

कलश यात्रा से शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा, पूरा क्षेत्र बना ब्रजधाम

by pawan sharma

आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई की ओर से शास्त्रीपुरम के देहतोरा बचत बगीची पर 11 जनवरी से 17 फरवरी तक होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हो गई है। इस विशाल कलश यात्रा में 2500 से अधिक महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने कलश यात्रा में भाग लेकर पावन कलश उठाए।

इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को इस कथा का रसपान ग्रहण करने के लिए कथा स्थल पहुंचने के लिए अपील की। इस कलश यात्रा में कई झांकियां भी शामिल हुई जिनके माध्यम से धर्म का सन्देश दिया। राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू महाराज भी इस कलश यात्रा में शामिल हुए जिनके मुखारविंद से ही 7 दिनों तक देहतोरा की बचत मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना है।

राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू महाराज ने बताया कि इस कलश यात्रा के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा के जिला अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल और ट्रस्ट के पदाधिकारी सुमन गोयल ने बताया कि आज यह क्षेत्र ब्रजधाम बन गया है। मातृशक्ति पीले वस्त्रों में मां दुर्गा के रूपों में नजर आ रही है जिन्होंने कलश यात्रा में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को ब्रज नगरी बना दिया है।

वहीं भक्तगण भी इस कलश यात्रा में भाग लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि इतना बड़ा आयोजन आज से पहले इस क्षेत्र में नहीं हुआ था। हर भक्त राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए उत्सुक है।

Related Articles

Leave a Comment