Home » योगी सरकार के ख़िलाफ़ सपा का जोरदार प्रदर्शन, हर मोर्चे पर घेरा

योगी सरकार के ख़िलाफ़ सपा का जोरदार प्रदर्शन, हर मोर्चे पर घेरा

by admin

आगरा। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली की दरों में बेहताशा वृद्धि, यातायात नियम के नाम पर भारी भरकम जुर्माना, खाद्यान्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि, किसानों को खाद बीज की किल्लत, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि जैसे मुद्दों को लेकर सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

धरना प्रदर्शन के माध्यम से सपाइयों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले 9 अगस्त 2019 को जिला मुख्यालय पर शांति पूर्ण धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर तमाम समस्याओं पर आकर्षित किया लेकिन फिर भी कुछ नही हुआ। फिर 1 सितम्बर 2019 से बिजली दरो में भारी वृद्धि कर दी। सपाइयों ने एक बार फिर तहसील मुख्यालय पर धरना देकर आम जनमानस को भाजपा सरकार की कार्यगुजारी से रूबरू कराया।

  1. कमर तोड़ मंहगाई ( पेट्रोल डीजल रसोई गैस विधुत दरों में बेतहाशा वृद्धि आदि )
    2.किसानो की समस्याये ( खाद बीज का अभाव कर्ज के बोझ से दबे किसानों द्वारा आत्महत्याऐ
  2. बेरोजगारी नोजवान निराश हताश बेकार
  3. प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधों में भारी बृद्धि चारो तरफ जंगलराज व्याप्त / फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न विशेष वर्गो में हत्या की घटनाएं बड़ी हैं
  4. भृस्टाचार , भृष्ट तन्त्र की सरकार ऊपर से नीचे तक बिना रिस्वत कोई कार्य नही
  5. स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प
  6. जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बन्द हो सांसद मोहम्मद आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुक़द्दमे समाप्त किये जायें विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीड़न एवं अवैध कार्यवाही पर रोक लगे
  7. महिलाओं के साथ छेड़खानी , बलात्कार बच्चियों के साथ दुष्कर्म ओर हत्या अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गयी है
  8. अल्पसंख्यको पर फर्जी मुक़द्दमे लगाए जा रहे हैं उनका फर्जी एनकाउंटर भी हो रहा है अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न तत्काल रोक जाए
  9. अवस्थापना सुविधाओं / बिजली पानी , सड़क का अभाव
    11.उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनसूचित जाती/ अनसूचित जनजाति के छात्रों को निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया एवम शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है जिसको बहाल किया जाय

सपा नेताओं का कहना था कि उत्तर प्रदेश में विफल साबित हो रही है पता नही सरकार किस नशे में है। बेटियों पर नारा देने वाली सरकार को बेटियों पर हो रहे जुल्म दिखाई नही दे रहे। रेप, बलात्कार की घटनाओं में इतना इजाफा हुआ है कि सरकार के पास आंकड़े तक नही हैं। बेटियों को भाजपाई नेताओं से ही बचना मुश्किल हो गया है जिनके खिलाफ बलात्कार के सबूत हैं उनको भी बचाया जा रहा है। शाहजहांपुर रेप पीड़िता पर उलटी कार्यवाही, सैफई मेडिकल कॉलेज में प्रो वन्दना शुक्ला, बलिया में महिला कॉन्स्टेबल नीतू यादव, अम्बेडकर नगर में महिला आरक्षी अनीता सरोज द्वारा खुदकुशी गम्भीर सवाल खड़ा करती है।

सपाइयों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पता नहीं किस लोक में रहते हैं कि उन्हें प्रदेश की बदहाली दिखती नहीं है। वे अपने ही सपनों में खोए रहते हैं। प्रदेश की राजधानी में एक हफ्ते में 8 हत्याएं हो गईं। हत्यारे बेखौफ हैं। पुलिस थाना-चैकी के आसपास भी वे फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। पुलिसिंग के सभी दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

बेरोजगारी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर नौकरियां देने के वादे तो करती है पर जमीन पर उसका एक भी वादा नहीं टिकता है। नौजवान इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकार झूठे दिलासा देने के लिए भर्तियां तो निकालती है पर भर्तियां होती नहीं है। समिट मीट, निवेशक सम्मेलन में घोषणाएं होती है कि बड़ी संख्या में युवा नौकरी पाएंगे पर अब तक कोई नया उद्योग तो कहीं लगा नहीं है। प्रदेश में 69,000 शिक्षकों की भर्ती काफी समय से अटकी है। उर्दू टीचरों की भर्ती खत्म कर दी गई है। कभी पेपर लीक तो कभी किसी सम्बन्धित पार्टी के कोर्ट में चले जाने के बहाने की ओट से भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाती है। इस सबका फायदा उठाकर कुछ निहित स्वार्थी तत्व नौजवानों को नौकरी दिलाने के नाम पर लूटने का धंधा करने लगे है। इसमें तो कुछ मंत्रियों के स्टाफ के लोग भी संलिप्त पाए गए थे।

भाजपा कोरे वादों के सहारे अपनी कागज की सरकार चला रही है। ढाई वर्ष बीत गए वह अपनी एक योजना जमीन पर नहीं उतार सकी हैं। समाजवादी सरकार ने जो काम शुरू किए उन्हीं को अपना बताकर वह अपनी लाज ढकने की नाकाम कोशिश में लगे रहते है। लेकिन जनता की नज़र में भाजपा के झूठ की पर्ते खुल चुकी हैं। वह अब ज्यादा भुलावे में नहीं आने वाली है। प्रदेश में जो विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं, उन्हीं में भाजपा को मतदाता भाजपा को अपना परिचय दे देंगे।

Related Articles

Leave a Comment