Home » एसपी सिटी ने जरूरतमंद महिलाओ को साड़ियां वितरित की

एसपी सिटी ने जरूरतमंद महिलाओ को साड़ियां वितरित की

by pawan sharma

आगरा : दयालबाग स्थित बी० डी० गर्ल्स इंटर कालेज पर नई सोच, नया कदम संस्था के तत्वावधान में गरीब व जरूरतमंद महिलाओ को साड़ियों का वितरण किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा एंव विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रीति योगेंद्र उपाध्याय ने महिलाओ को साड़ी वितरित कर किया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम तीन गरीब कन्याओ को उनकी शादी के लिए फर्नीचर दिया गया |

संस्था अध्यक्ष नवीन कालरा ने बताया कि संस्था की सचिव अनीता पाठक ने नेतृत्व में लगातार सामाजिक कार्य किये जा रहे है इसी कड़ी में बहुत जल्द महिलाओ के स्वावलम्बन हेतु सिलाई केंद्र की भी शुरुआत की जा रही है| जिसमे 6 सिलाई केंद्र जगह-जगह खोले जाने की योजना है| एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नई सोच नया कदम संस्था के सामाजिक कार्य सराहनीय है और इनका उत्साहवर्धन के लिए मुझे अपने व्यस्तम रूटीन से समय निकलना ही पड़ा | समाज के अन्य लोगो को भी सेवा के कार्य में अपनी भागीदारी देनी चाहिए | इस अवसर पर प्रमुख रूप से कमल शर्मा, योगेश मुद्गल, सुहानी गुप्ता, सीके गुप्ता, हेमा चौहान, रेखा शर्मा, राखी अस्थमा, राधा शर्मा, एकता जैन, दुर्गेश पांडेय सर्वेश, उर्मी गुप्ता, संजू, सरिता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Comment