Home » समाजसेवी अशोक गोयल ने की राज्यपाल से मुलाकात, सेवा प्रकल्पों की दी जानकारी

समाजसेवी अशोक गोयल ने की राज्यपाल से मुलाकात, सेवा प्रकल्पों की दी जानकारी

by admin

आगरा। ताजनगरी को विद्युत शवदाह गृह, पोस्टमार्टम गृह, चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर, आकस्मिक दुर्घटना वाहन सेवा, अज्ञात मृतकों के दाह संस्कार व अस्थि विसर्जन जैसी अद्भुत सेवाओं के बाद सूरत में सेवा फाउंडेशन की स्थापना करने वाले प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सपरिवार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगरा और सूरत में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने अपने सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक सेवा दीप भी भेंट की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वंचितों, जरूरतमंदों और असहायों की सेवा को पुण्यदाई कार्य बताते हुए समाजसेवी अशोक गोयल के सेवा कार्यों की सराहना की और इन प्रकल्पों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ब्रज लता गोयल, सुपुत्र और आईडीटी के निदेशक अनुपम गोयल और पुत्रवधू अंकिता गोयल को भी राज्यपाल महोदया का गरिमामयी सान्निध्य मिला।

गौरतलब है कि आनंदीबेन पटेल एक कला प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि पधारी थीं। समाजसेवी अशोक गोयल ने उनको आगरा में सामाजिक कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी दिया।

Related Articles