Home आगरा राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका वेलेंटाइन डे का पुतला, कहा – सनातनी संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास

राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका वेलेंटाइन डे का पुतला, कहा – सनातनी संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास

by admin

Agra. वैलेंटाइन डे के दिन राष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से वैलेंटाइन डे का विरोध किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से खेरिया मोड़ चौराहा पर वैलेंटाइन डे का पुतला फूंका गया और आक्रोश जताया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि आज के दिन अगर पार्कों में प्रेमी जोड़े अश्लीलता और फूहड़ता करते हुए दिखाई दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष रौनक़ ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सराय ख्वाजा पुलिस चौकी खेरिया मोड़ चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उनके हाथ मे वैलंटाइन डे का पुतला लगा हुआ था। जैसे ही सभी चौराहे पर पहुँचे उन्होंने तुरंत वैलंटाइन डे का पुतला फूंक दिया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष रौनक़ ठाकुर ने कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृत के लिए घातक है। युवाओं को वैलंटाइन डे के नाम पर पाश्चात्य संस्कृति से ओतप्रोत किया जा रहा है जिससे वह भारतीय संस्कृति से दूर होता चला जाए। वैलेंटाइन डे के नाम पर सनातनी संस्कृति को भी छिन्न भिन्न किया जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल किसी भी हालत में यह फूहड़ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

रौनक़ ठाकुर का कहना है कि हम लोग प्यार के दुश्मन नहीं है लेकिन प्यार के नाम पर अपना शारिरिक सुख की प्राप्ति करने के लिए अश्लीलता फैलाने का विरोध करते हैं। अगर किसी को प्यार करना है तो माता-पिता से करे। आज के दिन पुलवामा के शहीदों के बलिदान को याद करके उनके परिवार की मदद करना ही सच्चा प्रेम है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: