Home » हैलो गैंग के सदस्य का 12 लाख का मकान कुर्क

हैलो गैंग के सदस्य का 12 लाख का मकान कुर्क

by admin
12 lakh house of hello gang member attached

आगरा। आगरा में पुलिस ने हैलो गैंग के सदस्य का मकान किया कुर्क। गांव में हड़कंप।

थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव तडहेता में पुलिस ने सोमवार शाम को हैलो गैंग के सदस्य का मकान कुर्क किया। इससे वहां हड़कंप मच गया।

तडहेता गांव के गौरव राजपूत के घर को पुलिस ने यह कार्रवाई की। बता दें कि 27 अगस्त 2020 में देशभर में यमुना के बीहड़ से चल रहे ठगी के कारोबार का पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पर्दाफाश किया था। तब हैलो गैंग के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

तडहेता गांव के बीहड़ से चल रहे गिरोह में गौरव राजपूत पुत्र श्रीनिवास शामिल था। जैतपुर के बाद खेड़ा राठौर, पिढौरा, पिनाहट पुलिस ने भी हैलो गैंग के सदस्यों को जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद भी गौरव राजपूत की संदिग्ध सामाजिक गतिविधियां नहीं थमी। इस पर डीएम ने गौरव के घर की कुर्की के आदेश दिये।

एसडीएम बाह रतन वर्मा, एसओ जैतपुर अवनीत मान ने सोमवार को हैलो गैंग के सदस्य गौरव के 12 लाख 11 हजार रुपए कीमत के घर को कुर्क ‌किया। इससे पहले ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से गैंग में हडकंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Comment