Home » घर-घर फिर चलेगी ‘रामायण’, ट्वीट कर प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

घर-घर फिर चलेगी ‘रामायण’, ट्वीट कर प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

by admin

कोरोना की वजह से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इस लॉक डाउन के चलते लोग अपने घरों में रहकर सेल्फ आइसोलेशन में हैं लेकिन इस लॉक डाउन के चलते लोग घरों में रहकर अब परेशान होने लगे हैं। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए और लोग घरों में ही रहे इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रामायण को दोबारा से टेलिकास्ट करने फैसला लिया है। रामायण का दुबारा टेलीकास्ट दूरदर्शन पर किया जाएगा। जिसकी जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के माध्यम से दी। इस ट्वीट के बाद 28 मार्च को सुबह 9:00 बजे रामायण का पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा और रामायण का दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होगा। इससे पहले सोशल मीडिया पर भी लोग इसके दोबारा से टेलिकास्ट करने के भी डिमांड की थी।

आपको बताते चले कि तीन दशक पहले दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता था। लोग अपने घरों में टीवी से चिपक जाते थे। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दीपिका चखलिया ने सीता का किरदार निभाया था, जिन्हें उस समय लोग वास्तव में भगवान समझते थे।

बता दें कि, अनेकों निजी चैनलों के समय में भी दूरदर्शन के पास अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक टीवी दर्शकों की संख्या है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि एक बार फिर रामायण के दोबारा प्रसारित होने पर रामायण आज की ऐसी पीढ़ी को टीवी के पास वापस लाने में सक्षम होंगे जिन्होंने कभी भी ये कार्यक्रम नहीं देखे थे और वो आज मोबाइल व इंटरनेट की दुनिया में व्यस्त हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने किया ट्वीट 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामायण को लेकर ट्वीट किया, ‘जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा।’

फिलहाल खबर लिखे जाने तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से यह सूचना नहीं आई है कि रामायण का टेलीकास्ट प्रतिदिन किया जाएगा या नहीं

Related Articles