कोलकाला। फेमस फैशन डिजायनर शरबरी दत्ता का निधन हो गया है। वह अपने कोलकाला स्थित निवास पर मृत पाई गई हैं। उनकी उम्र 63 साल थीं। अभी तक उनके निधन का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शरबरी के निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की शाम को कोलकाता के ब्रॉड स्ट्रीट स्थित उनके घर के बाथरूम से पुलिस ने उनका शव बरामद किया। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मृत्यु हुई है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले की कोलकाता पुलिस जांच कर रही है और शरबरी की अचानक हुई मृत्यु के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
शरबरी दत्ता सुप्रसिद्ध बंगाली कवि अजित दत्ता की बेटी थीं। वे एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर थीं। बता दें कि हाल ही में मलयालम टीवी एक्टर सबरी नाथ का भी निधन हो गया है, वो 43 साल के थे। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
इससे पहले तेलुगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी के निधन की खबर सुनकर सब सदमे में थे। जय प्रकाश का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ औऱ उनकी उम्र 74 साल थी। जयप्रकाश को उनके कॉमेडी रोल के लिए जाना जाता है।