Home » प्रदेश में जल्द गठित होगी राजपूत करणी सेना की कार्यकारिणी

प्रदेश में जल्द गठित होगी राजपूत करणी सेना की कार्यकारिणी

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आगरा जिले में राजपूत करणी सेना अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है। इसलिए कुछ दिन पहले आगरा आए संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के समाज सेवी डॉ जी एस तोमर को उत्तर प्रदेश के संरक्षक संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। राजपूत करणी सेना की ओर से मिले इस दायित्व को निभाने के लिए डॉक्टर जी एस तोमर जुटे हुए हैं।

मून ब्रेकिंग से वार्ता करते हुए डॉक्टर जी एस तोमर ने बताया कि प्रदेश में संगठन को ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा जिससे संगठन जमीनी स्तर पर दिखाई दे। डॉक्टर का कहना है कि संगठन के शहर व जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पहले संयोजक की जिम्मेदारी तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। जिसके बाद शहर व जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे जो अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि संगठन देशहित के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठायेगी। साथ ही समाजसेवी क्षेत्र में अभी अपनी पहचान बना कर देश के राजनीतिक लोगों को एक संदेश भी देगी।

Related Articles

Leave a Comment