Home » तीन बार लोकसभा सदस्य रहे राजा मानवेंद्र सिंह को बनाया गया क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

तीन बार लोकसभा सदस्य रहे राजा मानवेंद्र सिंह को बनाया गया क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

by admin

प्राचीन शिव मंदिर ठाकूर द्वारा शकरपुर नई दिल्ली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में डा. करन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह मौजूद रहे। अधिवेशन में समाज को एकजुट करने व अन्य समस्याओं को लेकर चर्चाएं की गई।

सभी लोगों ने समाज को एकजुट करने, समाज के फैली बुराइयों को दूर करने और समाज की उचित राजनैतिक भागेदारी पर जोर दिया। इस अधिवेशन के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। सभी लोगों ने सर्व सम्मति से इस चुनाव को सम्पन्न कराया और राजा मानवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का जोरद्वार स्वागत सत्कार किया और उन्हें बधाई भी दी।

लोगों ने बताया कि राजा मानवेन्द्र सिंह सरल स्वभाव के है और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। राजा मानवेन्द्र पहले भी कई राजनैतिक पदों पर रहते हुए जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की सेवा कर चुके है। वी.पी.सिंह. जब भारत के प्रधान मंत्री थे उस समय वे राज्यमंत्री थे। वे तीन बार 1984, 1989 और 2004 में लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। कई विभागों की सलाहकार कमेटी के सदस्य भी रहे है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि उनकी प्राथमिकता समाज को एकजुट करने के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है, साथ ही समाज राजनीति क्षेत्र में किस तरह से अपनी भागीदारी बढ़ाएं इस पर भी जोर दिया जाएगा।

Related Articles