Home » राजा जनक बने पी एल शर्मा, मुरारी प्रसाद अग्रवाल बने जनकपुरी महोत्सव आयोजन के अध्यक्ष

राजा जनक बने पी एल शर्मा, मुरारी प्रसाद अग्रवाल बने जनकपुरी महोत्सव आयोजन के अध्यक्ष

by admin

आगरा। श्री जनक पुरी महोत्सव को लेकर संजय प्लेस में अलग उत्साह और उल्लास का वातावरण है। आज अवध बैंकेट हाल पर संपन्न बैठक में सभी निवासी एवं व्यवसाइयों ने सर्वसम्मति से जनकपुरी महोत्सव कमेटी का गठन किया। श्री रामसिया के जयकारों के बीच प्रमुख व्यवसायी एवं समाज सेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल को अध्यक्ष, गजेंद्र शर्मा, अशोक अरोड़ा और बृजेन्द्र बघेल को उपाध्यक्ष, हीरेन अग्रवाल एवं अनिल वर्मा महामंत्री, राजू अग्रवाल और अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

संजय प्लेस की बड़ी भौगोलिक स्थित और जनकपुरी के वृहद् रूप को दृष्टिगत रखते हुए दो महामंत्री और दो कोषाध्यक्ष का चयन किया गया है। आगे आने वाले समय में सभी ब्लॉकों से निवासी और व्यवसाई को लेकर सम्मलित करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही सभी ने एक मत होकर मिथिला नरेश राजा जनक के लिए बिल्डर एवं होटल व्यवसाई पी एल शर्मा के नाम की एक मत से घोषणा कर दी।

बैठक का संचालन जी पी अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप के एन अग्निहोत्री, सुनील विकल, विनय मित्तल, ब्रजमोहन तापड़िया, सतीश बंसल, प्रमोद गुप्ता, आर एस सेंगर, अनिल रावत, राकेश मेहरा, चंद्रवीर, अम्बा प्रसाद गर्ग, विभु सिंघल, अशोक जैन, अनूप अग्रवाल, कपिल सिंघल, मुकेश अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, सत्यपाल अरोड़ा, अंकुर मित्तल, मनोज जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment