Home » कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने बताया, भाजपा कैसे हर चुनाव में सफल हो जाती है

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने बताया, भाजपा कैसे हर चुनाव में सफल हो जाती है

by admin
Rahul Gandhi told at Cambridge University, how BJP succeeds in every election

नई दिल्ली (21 May 2022 )। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बताया, भाजपा कैसे हर चुनाव में सफल हो जाती है।

राहुल गांधी लंदन के कै​म्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मलेन में पहुंचे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को उन्होंने इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि भाजपा हर चुनाव में कैसे और क्यों सफल हो जाती है, जबकि कांग्रेस क्यों हार रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। अगर एक चिंगारी लगी तो हम ही नहीं पूरा देश मुसीबत में पड़ जाएगा। हमें इसे तापमान को ठंडा करने की जरूरत है। इतना ही नहीं, अब तो उन संस्थानों पर हमले हो रहे हैं, जिन्होंने देश का निर्माण किया। अजीब बात है कि लोग भी इन संस्थानों पर हमला होता देख रहे हैं।

भाजपा की जीत की बताई वजह
उन्होंने आगे कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है, जो बड़े पैमाने पर समाज में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि हमें और अधिक आक्रामक होना पड़ेगा। अभी हमें उन करीब 70 फीसदी लोगों के पास जाना होगा, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं।

Related Articles