आगरा। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाई कमान ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रियंका गांधी अब पूरी तरह से मैदान में उतरने जा रही है। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 11 फरवरी को लखनऊ आ रही है। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी व कांग्रेस महासचिव ज्योतिराव सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश हाई कमान ने उनके रोड शो को लेकर पूरी तैयारी कर ली है तो आगरा शहर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़चढ़कर इस रोड शो में तो हिस्सा लेंगे ही वही कांग्रेस कार्यालय पर उनसे वार्ता भी करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश हाई कमान की ओर से इस रोड शो का मैप तैयार कर लिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस कार्यालय तक निकाला जाएगा। इस रोड शो के दौरान महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल जी एवं डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला कार्यकारणी के सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता सुबह अपने वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वही शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी और ज्योतिराव सिंधिया महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे है। प्रियंका गांधी तीन दिनों तक अपने क्षेत्र में रहेंगी। इस रोड शो में शहर कांग्रेस कार्यकर्त्ता बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।