Home » अमित जानी के इस कदम से बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, इस लोकसभा सीट से लड़ाएंगे प्रत्याशी

अमित जानी के इस कदम से बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, इस लोकसभा सीट से लड़ाएंगे प्रत्याशी

by pawan sharma

आगरा। अपने कार्य से हमेशा से विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने लोकसभा चुनाव पर अपने प्रत्याशी लड़ाए जाने की घोषणा कर भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रेसवार्ता के दौरान अमित जानी ने लोकसभा चुनाव का केंद्र ब्रज को बनाए जाने की बात कही और ब्रज की सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी सीट से ऐसे प्रत्याशियों को उतार दिया है जिन ओर हत्या के मुकदमे दर्ज है। अमित जानी इन्हें समाज सुधारक बताकर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।

अमित जानी ने आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट से शंभु लाल सेंगर और फतेहपुर सीकरी से नरेश सेहरावत को प्रत्याशी बनाया है। शंभु लाल सेंगर जोधपुर जेल में अफराजुल हत्याकांड में निरुद्ध है तो वहीं नरेश सेहरावत पलवल में हुए ट्रेन कांड में जुनैद की हत्या का आरोपी है।

क़ानून भले ही उत्तरप्रदेश नव निर्माण सेना के दोनों प्रत्याशियों को अपराधी मानता हो लेकिन नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी दोनों को समाज सुधारक मानते है जो कट्टर हिंदूवादी है। प्रेसवार्ता के दौरान अमित जानी ने दोनों के निर्दोष होने की बात कही।

उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने पर भाजपा को नुकसान होने के सवाल पर अमित जानी का कहना था कि इन दोनों सीट से अन्य पार्टी के प्रत्याशी नही लड़ रहे क्या। इसमें भाजपा का ही नुकसान क्यो दिख रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान अमित जानी ने कहा कि यह हिंदुत्व की लड़ाई है। सांसद बाबूलाल चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब फतेहपुर सीकरी की जनता तय करे कि उन्हें कविता चौधरी हत्याकांड का आरोपी जिसकी सैक्स कांड की सीडी भी निकाली वो प्रत्याशी के रूप में चाहिये या फिर हिंदुत्व का नायक जिसने महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान के लिए ट्रैन में आवाज उठाई, ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए।

फिलहाल अमित जानी ने ऐलान कर दिया है कि लोकसभा चुनाव तक वो बृज में ही रहने वाले हैं और अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर तरह का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment