Home » वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति ने कैंसर यूनिट का किया शुभारंभ

वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति ने कैंसर यूनिट का किया शुभारंभ

by admin

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंच गए हैं। यहां पर राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ किया और उसकी शिलापट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने कैंसर की नवनिर्मित ब्लॉक का जायजा लिया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने जनसाधारण को अत्याचार से मुक्ति के लिए यहां जन्म लिया। वृन्दावन को अपनी लीला भूमि बनाया और जग का कल्याण किया। आज इसी पावन भूमि पर जनसाधारण को रोग मुक्त करने के लिए रामकृष्ण मिशन ने इस धरती को चुना, इसके लिये मिशन को बधाई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा ने सेवा को ही धर्म माना है। स्वामी विवेकानन्द ने भी धर्म को सेवा मानकर कार्य किया। कैंसर जैसी बीमारी के लिए ये अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम के नाम पर पूरे देश में जो सेवा का मिशन चल रहा है। यहां दूसरे राम द्वारा उसे एक नई गति दी जा रही है। यह अदभुत संयोग है।

Related Articles