Home » प्रीति नहीं मिलने देती थी पहली पत्नी से, इसलिए रास्ते से हटाने की बनाई थी योजना

प्रीति नहीं मिलने देती थी पहली पत्नी से, इसलिए रास्ते से हटाने की बनाई थी योजना

by admin

आगरा। एत्मादपुर के सिकतरा बंबे के पास बुधवार की रात हुई प्रीति की हत्या मामले का आगरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रीति की हत्या के मामले में उसके दूसरे पति नाहर सिंह को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने प्रीति की हत्या की वजह आपसी कलह व पारिवारिक विवाद बताया है।

पुलिस ने बताया कि नाहर सिंह तहसील में सफाई कर्मचारी है। प्रीति उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली शादी 10 साल पहले शशि नाम की महिला से हुई थी। नाहर सिंह के पहली पत्नी से तीन बच्चे है। नाहर सिंह अक्सर बीमार रहने लगा और इस बीच उसकी मुलाकात तलाक शुदा प्रीति जाटव से हुई और दोनों साथ ही रहने लगे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाहर सिंह से पता चला है कि दोनों पत्नियों के बीच विवाद होने लगा और नाहर सिंह ने प्रीति को एत्मादपुर कस्बे में घर दिला दिया। इसके बाद भी दोनों का झगड़ा बंद नही हुआ। उसकी सैलरी को लेकर दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा। प्रीति नाहर सिंह को पहली पत्नी के पास भी नही जाने देती है। इससे नाहर सिंह ने प्रीति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

बुधवार देर रात एत्मादपुर से घर लौटते वक्त नाहर सिंह ने प्रीति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देते वक्त डंडों से प्रीति पर हमला बोलने की कहानी रची। इस घटना में प्रीति की मौत हो गयी और अपने आप को भी बुरी तरह से घायल कर लिया जिससे पुलिस को उस पर शक न हो।

पुलिस ने बताया कि नाहर सिंह ने पूरी वारदात को कबूल किया है। नाहर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Related Articles