Home » पिछले 3 साल में नहीं हुई डेंगू से एक भी मौत, डेंगू – मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी कमी

पिछले 3 साल में नहीं हुई डेंगू से एक भी मौत, डेंगू – मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी कमी

by admin
Not a single death due to dengue in last 3 years, Dengue - Malaria and Chikungunya cases also decreased

आगरा। कोरोना काल में साफ सफाई के प्रति अपनाए गए व्यवहार से जनपद में इस वर्ष 2021 में अब तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 3 वर्षों में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में भी डेंगू और मलेरिया के मामलों में कमी दर्ज की गई थी। वहीं वर्ष 2021 में अब तक डेंगू का एक भी मामला नहीं आया है। डीएमओ ने बताया कि जुलाई माह से मुख्य रूप से डेंगू का संचरण काल शुरू हो जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि मानव निर्मित कंटेनर में 1 हफ्ते से ज्यादा स्वच्छ पानी एकत्र ना करें, थर्माकोल के बर्तनों को तोड़ कर फेंके। कूलर के पानी को भी समय-समय पर बदलते रहे।

डीएमओ ने बताया कि विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दस्तक अभियान के अंतर्गत आशाएं और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और उनकी सेहत का हाल पूछ रही हैं। डीएमओ ने बताया कि बुखार आने पर अपने आप दवा का सेवन ना करें, चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें और चिकित्सक के अनुसार जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान में आशा आंगनबाड़ी को सही जानकारी दें।

जनपद में डेंगू की स्थिति
2019- 144
2020- 25
2021- 00

जनपद में मलेरिया की स्थिति
2019- 81
2020- 25
2021- 05

जनपद में चिकनगुनिया की स्थिति
2019- 08
2020- 00
2021- 00

Related Articles