Home » रामलीला मैदान में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, कई सालों से कांग्रेस निभा रही ये परंपरा

रामलीला मैदान में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, कई सालों से कांग्रेस निभा रही ये परंपरा

by admin
National flag was hoisted at Ramlila Maidan, Congress is following this tradition for many years

आगरा। कांग्रेस पार्टी की ओर से रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व मनाये जाने की परंपरा को शहर कांग्रेस पार्टी ने जारी रखा है। चुनावी समर के बीच बुधवार को शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान पर 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान पर ध्वजारोहण करने के लिए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, आगरा छावनी कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुनील शर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। जहाँ सेवादल के कार्यकर्ता परंपरा निभाते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू को ध्वजारोहण स्थल पर ले गए। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी भी दी।

National flag was hoisted at Ramlila Maidan, Congress is following this tradition for many years

भाईचारा बनाए रखने की ली शपथ

ध्वजारोहण के बाद शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू की ओर से सभी को हर बार की तरह शपथ भी दिलाई गई। शपथ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान को बनाए रखने और उसके अनुसार ही जीवन का अनुपालन करने की शपथ ली, साथ ही देश की विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।

मीडिया से वार्ता करते हुए शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि आजादी के बाद से रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय पर्व को मनाये जाने का सिलसिला शुरू हुआ है जो आज भी कायम है। कांग्रेस कार्यकर्ता से सर्व समाज को साथ लेकर ध्वजारोहण किया जाता है और सभी से देश की अखण्डता और भाईचारा बनाये रखने की अपील की जाती है।

कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनील शर्मा का कहना है कि आजादी के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता इस परंपरा को निभाते हुए विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उनका कहना है कि पहले गोरों से लड़ना पड़ रहा था लेकिन अब चोरों से लड़ना पड़ रहा है और इस लड़ाई को कांग्रेस का कार्यकर्ता बखूबी लड़ रहा है।

सेवादल के शहर अध्यक्ष संजय शर्मा का कहना है कि सेवादल राष्ट्रीय पर्व की जो परंपरा है उसे निभाता चला रहा है, आज भी सेवा दल इस परंपरा को निभा रहा है। रामलीला मैदान पर वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा चली आ रही है जो आज भी कायम है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles