Home » नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतिम चरण में पुलिस ने छात्राओं के साथ लगाई पाठशाला

नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतिम चरण में पुलिस ने छात्राओं के साथ लगाई पाठशाला

by pawan sharma

आगरा। नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतिम चरण में पुलिस ने शमसाबाद क्षेत्र के दो स्कूलों में जाकर छात्राओं के साथ पाठशाला लगाई। इस दौरान सीओ फतेहाबाद ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतिम चरण में शमसाबाद पुलिस ने क्षेत्र के कई स्कूलों में पाठशाला लगाई। इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को असामाजिक तत्वों से बचने के लिए किन-किन बातों का प्रयोग किया जाए. इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। शनिवार को कस्बा शमशाबाद स्थित संत आसाराम इंटर कॉलेज में सीओ फतेहाबाद डॉ तेजवीर सिंह ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं के बीच अपनी बात रखी और छात्राओं को समझाते हुए कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व आपको परेशान करता है तो महिला हेल्पलाइन 1090 का इस्तेमाल करें। इसके अलावा छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा है। इसलिए महिलाओं व बेटीओं में अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास होना चाहिए। किसी भी आपातकालीन स्थिति में छात्राएं खुलकर बात करें।

पाठशाला के दौरान छात्राओं को एक फीडबैक फॉर्म दिया गया जिस पर छात्राओं ने अपने सुझाव रखे। छात्राओं ने बताया कि शासन का यह कदम काफी सराहनीय है। इससे कहीं ना कहीं महिलाओं को सुरक्षा का एहसास होगा। छात्राएं भी अपनी आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा हर तरीके का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस भी स्कूल स्कूल जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा रही है। अब यह तो आगामी समय ही बताएगा कि यह अभियान कितना कारगर साबित होता है।

श्यामवीर सिकरवार के साथ मनीष शर्मा की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Comment