Home » ताज़महल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर ने फिर किया हमला

ताज़महल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर ने फिर किया हमला

by admin

Agra. ताजमहल को करीब से देखने की हसरत लेकर पहुंची एक विदेशी महिला पर्यटक को खूंखार बंदरों ने अपना निशाना बनाया। खूंखार बंदर ने विदेशी महिला पर्यटक पर हमला बोला और उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद एएसआई कर्मचारियों ने उस महिला पर्यटक की जान बचाई। विदेशी महिला पर्यटक को प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। एक बुरे अनुभव के साथ विदेशी महिला पर्यटक ने ताज का दीदार किया और फिर बिना शिकायत के ही आगरा से रवाना हो गई।

पूर्वी गेट स्थित टिकट विंडो की है घटना

घटना ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित टिकट विंडो की बताई जा रही है। बताया जाता है कि सुबह लगभग 9:00 बजे करीब विदेशी महिला पर्यटक पूर्वी गेट टिकट विंडो पर टिकट लेने के लिए अपने गाइड के साथ पहुंची थी। तभी अचानक से खूंखार बंदर ने महिला पर्यटक पर हमला कर दिया। पर्यटक ने उस पर झपट्टा मारा जिससे विदेशी महिला कान में चोट लग गई। इस घटना से महिला पर्यटक बुरी तरह से सहम गई और जोर से चिल्लाने लगी।

महिला पर्यटक की आवाज सुनकर बंदर भग गया। मौके पर एएसआई कर्मचारी भी पहुंच गए। एएसआई कर्मचारियों ने महिला पर्यटक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद महिला पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए अपने गाइड के साथ ताज महल के अंदर पहुंची और ताज का भ्रमण कर आगरा से रवाना हो गई।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी खूंखार बंद लगाता पर्यटक को अपना निशाना बना चुके हैं। इन खूंखार बंदरों से निपटने के लिए और पर्यटकों को बुखार बंदरों के आतंक से बचाने के लिए एएसआई विभाग अपने स्तर से कई प्रयास कर चुका है लेकिन पर्यटकों पर बंदरों के हमले नहीं रुक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment