Home » पुलिस वर्दी में ही पहुंच गए बियर बार, फिर इस हरकत से किया शर्मसार

पुलिस वर्दी में ही पहुंच गए बियर बार, फिर इस हरकत से किया शर्मसार

by pawan sharma

आगरा। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पुलिस के दामन पर एक ओर दाग लग गया है। यह दाग लगाने वाले खुद पुलिस प्रशासन महकमे के लोग है। मामला सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित एक बीयर बार में दो सिपाही वर्दी में ही शराब पीने पहुँच गए। दोनों सिपाहियों ने पुलिस का रौब गांठने के लिए वर्दी में ही शराब पीना शुरु कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ मीडिया ग्रुप की सुर्खियां बन गया।

इस वीडियो में दोनों सिपाही वर्दी में शराब पीते हुए कैद हो गए और वीडियो वायरल होने से एक बार फिर पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लग गया। दोनों सिपाहियों ने खाकी वर्दी की भी लाज नही रखी।

वीडियो के मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आलाधिकारी भी इस वीडियो की जांच पड़ताल करा रहे है लेकिन अभी तक दोनों सिपाहियों के नाम और किस थाने से है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Comment