Home » साईकिल सवार की लापरवाही के चलते कई लोगों की जान पड़ी खतरे में

साईकिल सवार की लापरवाही के चलते कई लोगों की जान पड़ी खतरे में

by pawan sharma

आगरा। कलेक्ट्रेट चौराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने वाली रोड़ पर उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब बोलेरो चालक ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को बचाने के चलते बोलेरो गाड़ी को घनी बस्ती में दौड़ा दिया। सड़क से तीन फुट नीचे घनी बस्ती में गिरने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन चालक की जान बच गयी। बोलेरो के घनी बस्ती में गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस घटना की जानकारी पुलिस को होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी।

इस घटना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस हादसे में बोलेरो चालक की कोई गलती नहीं है। एक बुजुर्ग साइकिल चालक ने अपनी धुन में साइकिल को अचानक मोड़ दिया। अचानक साइकिल के मुड़ने पर बोलेरो चालक के हाथपांव फूल गए और बजुर्ग साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो घनी बस्ती में जा गिरी।

लोगों का कहना था कि जब यह हादसा हुआ बच्चे खेल रहे थे। अगर बोलेरो चालक अपनी सूझबूझ से काम नहीं लेता तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात पुलिस की क्रेन की मदद से बोलेरो को बहार निकाला।

Related Articles

Leave a Comment