Home » विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिवारीजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा

विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिवारीजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा

by admin
Lover arrived to meet married woman, family members tied to tree and beaten

Agra. सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता इलाके में शनिवार को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना प्रेमी और उसकी प्रेमिका दोनों को भारी पड़ गया। विवाहिता और उसके प्रेमी को परिवार के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर उसके बाद परिजनों व बस्ती के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को लोगों ने खंबे से बांध दिया और फिर दोनों की पिटाई लगाई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें अपने साथ थाने लेकर आई।

घटना रुनकता क्षेत्र की है। बताया जाता है कि यहां रहने वाली विवाहिता करीब तीन महीने पहले कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात आटो चालक से हुई। दोनों ने बातचीत के बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनों गांव के बाहर एक दूसरे से मुलाकातें करने लगे। विवाहिता के व्यवहार में आए बदलाव से उसके पति और ससुराल वालों को शक हो गया। छानबीन करने पर पता चला कि उसके आटो चालक से प्रेम संबंध है। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन विवाहिता पर कोई फर्क नही पड़ा।

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह विवाहिता का पति काम पर गया हुआ था और परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। जैसे ही यह सूचना आटो चालक प्रेमी को हुई तो वो उसके घर पर मिलने पहुंच गया। इसी दौरान ससुराल वाले घर पर आ गए। उन्होंने दोनों काे रंगे हाथों दबोच लिया। बस्ती के लोग भी वहां जुट गए। उन्होंने आटो चालक और विवाहिता दोनों गली में लाकर बिजली के पोल से बांध दिया। फिर दोनों की जमकर पिटाई की गई। प्रेमी को डंडों से बुरी तरह पीटा गया, इससे उसके दोनों पैरों में चोटें आई हैं। करीब आधा घंटे तक बस्ती वालों ने विवाहिता और प्रेमी की जमकर पिटाई की। बस्ती के कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गए और बेकाबू भीड़ के चंगुल से दोनों को छुड़ाया गया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि विवाहिता और आटो चालक से मारपीट के मामले में आरोपितों के खिलाफ तहरीर के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles