आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में उस समय हंगामा हो गया जब एक मनचले ने सरेराह एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की के साथ हुई घटना की जानकारी होते ही उसके परिजन मोके पर पहुँच गए और छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की के परिजन युवक के साथ लगातार पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर का है। बताया जाता है कि इस युवक ने क्षेत्र से गुजर रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की। आयेदिन यह युवक पीड़ित लड़की को परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की और परिजनों ने मनचले लड़के को पकड़ लिया।
खबर लिखे जाने तक परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नही की लेकिन इस मनचले की पिटाई कर आशिकी का भूत जरूर उतार दिया।