Home » क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग, खेल मंत्री को लिखा पत्र

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग, खेल मंत्री को लिखा पत्र

by admin

आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ‘भारत रत्न’ दिये जाने की मांग शहर से उठने लगी है। शहर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न देने की मांग की है। शहर कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल का कहना है कि भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने स्थापित किया है। अपनी कप्तानी में उन्होंने 20 ट्वेंटी का विश्व कप दिलाने के साथ कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।

कांग्रेसी सोनू अग्रवाल ने बताया धोनी ‘स्पोर्ट्स’ के भारत रत्न हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है। इसलिए उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाना चाहिए। ‘भारत रत्न’ भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं।

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इसमें 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी शामिल हैं। धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे अब रिटायर्ड समझा जाए।’ पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान व उनका उम्दा प्रदर्शन कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी कुशल कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मौकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

Related Articles