Home » कुशवाह युवा मंच ने फूंका बिहार मुख्यमंत्री का पुतला, जताया आक्रोश

कुशवाह युवा मंच ने फूंका बिहार मुख्यमंत्री का पुतला, जताया आक्रोश

by pawan sharma

आगरा। 2 फरवरी को बिहार के पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह व कुशवाह समाज के लोगों पर बिहार पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था जिसमें रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। नीतीश कुमार की सरकार में कुशवाह समाज के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कुशवाह युवा मंच ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ आगरा (उ.प्र) में विभिन्न जगहों पर बिहार सरकार व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूँक कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बोदला चौराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष मनीष कुशवाह व खंदौली क्षेत्र में प्रधान जितेंद्र कुशवाह ने किया।

गौरतलब हो कि 2 फरवरी को रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह द्वारा देश में शिक्षा सुधार आंदोलन के तहत “शिक्षा सुधार जन – जन का अधिकार” रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही थी लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक उपेन्द्र कुशवाह और उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया।

कुशवाह युवा मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार को रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की लोकप्रियता बर्दाश्त नही हो रही है। इसलिए उनकी रैली पर लाठीचार्ज किया गया।

कुशवाह युवा मंच ने नीतीश कुमार का पुतला फूंकते हुये नीतीश कुमार और बिहार सरकार के सहयोगी दलों को चेतावनी देते हुए मांग की कि अगर शीघ्र ही नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाह व समस्त कुशवाह समाज से माफी नही माँगी तो जिस प्रकार आज उनका पुतला फूंका गया है आगमी चुनाव में कुशवाह समाज अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नीतीश कुमार की राजनीति को फूंक देगा।

Related Articles

Leave a Comment