जम्मू और श्रीनगर के बीच नेशनल हाईवे NH44 पर शुक्रवार को यातायात बाधित रहा। वहीं यातायात बाधित होने का कारण भूस्खलन बताया गया। दरअसल नेशनल हाईवे 44 रामबन के सेरी में लैंडस्लाइड होने की वजह से वाहनों की आवाजाही का मार्ग बाधित किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। हालांकि इस दौरान भूस्खलन होने के बाद एक तरफा यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया।
एएनआई द्वारा जम्मू कश्मीर में हुए इस लैंड स्लाइड का वीडियो भी साझा किया गया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लैंडस्लाइड तेजी से हो रहा है। वहीं फंसे हुए वाहनों को यातायात विभाग के द्वारा मंजूरी देते हुए एक तरफा यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया था।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सेरी इलाके में सुबह भारी भूस्खलन होने के कारण यातायात बाधित रहा। यातायात विभाग के अधिकारी द्वारा बयान में कहा गया कि, ” भूस्खलन से मलबा हटाने का काम जारी है। राजमार्ग पूरी तरह से बहाल होने के बाद यातायात की अनुमति दी जाएगी।” इसलिए खास है क्योंकि जम्मू से श्रीनगर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जम्मू – श्रीनगर राजमार्ग से की जाती है।