Home » वर्ष 2021 में योगी सरकार देगी 50 हज़ार से अधिक पदों पर नौकरी, जाने किन विभागों में होगी भर्ती

वर्ष 2021 में योगी सरकार देगी 50 हज़ार से अधिक पदों पर नौकरी, जाने किन विभागों में होगी भर्ती

by admin

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार वर्ष 2021 की शुरुआत में ही हजारों नौकरियां देने की तैयारी करने जा रही है। सीएम योगी मिशन रोजगार के तहत वर्ष 2020 में लाखों की संख्या में नौकरियां दे चुके हैं। इसके बाद एक बार फिर नए साल की शुरुआत में बंपर नौकरी देने की कवायद शुरू की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन 50 हजार पदों पर नौकरी देने के बाद योगी सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा नौकरियां देने का रिकॉर्ड बना सकती हैं।

योगी सरकार के रोजगार मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) वर्ष 2021 में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालने की तैयारियों में जुट गया है। आयोग के पास विभिन्न विभागों से 50 हजार खाली पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव पहुंच चुके हैं।

विभिन्न विभागों में इन पदों पर इतने खाली पड़े हैं पद –

लेखपाल                        7882
बेसिक शिक्षा                   1055
माध्यमिक शिक्षा                500
विभिन्न विभागों में लिपिक  7000
लेखा परीक्षक                  1303
ग्राम्य विकास                  1658
परिवार कल्याण               9222
बाल विकास पुष्टाहार        3448
नगर निकाय                    383

जानकारी के मुताबिक 50,000 से अधिक खाली पदों पर भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल 2021 में आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है जबकि मुख्य परीक्षा मई माह तक पूरी करा ली जाएगी। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। शैक्षिक योग्यता के आधार पर भर्तियों को विभिन्न विभागों में बांटा जा रहा है।

Related Articles