Home » मथुरा में कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक को गोलियों से भूना, आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली राजमार्ग का किया चक्का जाम

मथुरा में कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावक को गोलियों से भूना, आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली राजमार्ग का किया चक्का जाम

by admin
In Mathura, the proposer of the cabinet minister was gunned down, angry villagers blocked the Agra-Delhi highway

मथुरा। विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा के कोसीकला में प्रधान की हत्या से सनसनी फैल गई। शनि देव मंदिर पर परिक्रमा देने गये प्रधान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार गोली लगने से प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का प्रस्तावक भी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली मार्ग को जाम कर दिया है।

ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कैबिनेट मंत्री एवं छाता से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। वह इस चुनाव में मंत्री के प्रस्तावक थे। शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग पर पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन और आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंच गए । आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्याकांड के विरोध में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles