Home » आगरा में अज्ञातों ने स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

आगरा में अज्ञातों ने स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

by admin

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के पक्की सराय चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया जब चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वर्षों पुरानी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर वहां से गुजर रहे कांग्रेसियों में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पार्टी के पदाधिकारियों को दी तो जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान जिला अध्यक्ष जमील खान दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

अपने नेता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा। इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित कांग्रेसी इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। क्षेत्रीय पुलिस ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी तो सीओ सदर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नई प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। कांग्रेस नेता जमील खान ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ क्षेत्रीय थाने में तहरीर दी और जिला प्रशासन से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इस स्थान पर नई प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसियों की तहरीर ली और उन्हें आश्वासन दिया कि संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाई जाए इसके लिए जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस नेता जमील खान का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की यह प्रतिमा सन 1984 में लगवाई गई थी। लगातार इस प्रतिमा की संबंधित विभागों ने अनदेखी की और यह प्रतिमा जीर्ण अवस्था में हो गई। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने इस प्रतिमा को तोड़ दिया। कांग्रेसियों ने साफ कर दिया है कि अगर 2 दिनों में इंदिरा गांधी की नई प्रतिमा नहीं लगी तो कांग्रेसी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Comment