आगरा। लॉक डाउन होने के बावजूद भी क्रिकेट खेल रहे युवकों को रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। बातों ही बातों से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित जब घर पहुँचा तो दबंग पीड़ित के घर आ धमके और फिर पीड़ित परिवार के कई लोगों को दौड़ा दौड़ा के पीटा। अपनी दहशत कायम रखने के लिए दबंगों ने फायरिंग तक कर दी। इस झगड़े में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले आई।
घटना थाना डौकी क्षेत्र के गांव कोलारी की है। इस गांव में पीड़ित अतर सिंह का खेत है जिसमें फसल खड़ी हुई है। पीड़ित के खेत के बराबर में ही हमलावर दबंगों का खेत है। पीड़ित का आरोप है कि बराबर वाले इसी खेत में गांव के ही ग्रीस, अतेंद्र, प्रवीण,भगवान सिंह,भूरी सिंह व अन्य युवक क्रिकेट खेल रहे थे। पीड़ित अतर सिंह ने बगल में ही खेत के खड़ी फसल के कारण युवकों को क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। युवक नहीं माने तो पीड़ित ने लॉक डाउन की बात कही। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट व हमले के साथ फायरिंग में बदल गया।
लॉकडाउन के चलते खेत में क्रिकेट खेल रहे युवकों को गांव के अतर सिंह का टोकना नागवार गुजरा, दबंगो ने मिलकर हमला कर दिया और दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस झगड़े में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये असपताल ले आई और मामले की जानकारी व जाँच पड़ताल के साथ कार्यवाही शुरू कर दी।
पीड़ित ने बताया कि दबंग युवक खेत मे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद बार बार खड़ी फसल वाले खेत मे जा रही थी। फसल बचाने के लिय युवकों को क्रिकेट खेलने से मना किया तो सभी ने उसपर और उसके परिवार पर हमला बोला है जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए।