Home » गरीब बच्चों के भविष्य की आशा है आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन

गरीब बच्चों के भविष्य की आशा है आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन

by pawan sharma

आगरा। गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने और शिक्षण संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन काफी वर्षों से प्रयासरत है। शनिवार को इस संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय दौरैठा बिचपुरी में शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे 300 बच्चों को लगभग 1000 कापियां और शिक्षण सामग्री और खाद्य सामग्री भेंट की गई। शिक्षण सामग्री को पाकर स्कूली बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

प्राथमिक विद्यालय के 2 बच्चों ने चांद, सूरज की हिंदी में कविता सुनाई तो नरगिस नाम की बच्ची ने इंग्लिश में कविता का पाठ किया। इन तीनों बच्चों को संस्था की अध्यक्षा और सदस्यों ने 251- 251 का नगद पुरस्कार दिया।

आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा रचना सिंह ने बताया कि संस्था ऐसे गरीब बच्चों की मदद कर रही है जो बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे गरीब बच्चों को शिक्षा संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की अड़चन ना आए।

इस अवसर संस्था के उपाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश शर्मा, महासचिव अशोक गोला, सुधा उपाध्याय, सचिव रेनू वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सागर, प्रतिमा राना, नीरू आहूजा संध्या सिंह, डॉ सुमन सिंह, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment