Home » प्रवीण तोगड़िया की गुप्त बैठक की सूचना पर पुलिस ने इस व्यापारी को किया नजरबंद

प्रवीण तोगड़िया की गुप्त बैठक की सूचना पर पुलिस ने इस व्यापारी को किया नजरबंद

by pawan sharma

आगरा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया के आने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजामात कर रखे थे लेकिन किसी की एक सूचना पर आगरा पुलिस के होश उड़ा दिए। आनन फानन में पुलिस सूचना के आधार पर उस व्यक्ति के प्रतिष्ठान पर जा पहुँची और उसे नजर बंद कर दिया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीन तोगड़िया के सूरसदन पहुँच जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एससी एसटी एक्ट को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए सर्व समाज संघर्ष समिति के सदस्य मुरारीलाल गोयल की प्रवीण तोगड़िया से कोई गुप्त बैठक होनी है। इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के अलाधिकरियों ने इस बैठक को रोकने के लिए मुरारी लाल गोयल के प्रतिष्ठान पर पुलिस बल लगा दिया और मुरारीलाल गोयल को नजर बंद कर दिया। लगभग एक घंटे तक उन्हें दुकान में तब तक नजरबंद रखा गया जब तक प्रवीण तोगड़िया कार्यक्रम स्थल सूरसदन नही पहुंच गये। उसके बाद ही पुलिस मुरारी लाल गोयल के प्रतिष्ठान गोयल पेंट से हटी।

वहीं मुरारी लाल गोयल ने बताया कि उनका अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रवीण तोगड़िया के साथ कोई बैठक नही थी। हमारे आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस को कोई गलत सूचना मिली थी। पुलिस ने मुझे नजरबंद किया था लेकिन एक घंटे बाद सभी लोग चले गए थे।

Related Articles

Leave a Comment