Home » आगरा में आधा दर्जन मकान धराशाई, मलबे में दबी एक बच्ची की मौत, अन्य घायलों को भेजा अस्पताल

आगरा में आधा दर्जन मकान धराशाई, मलबे में दबी एक बच्ची की मौत, अन्य घायलों को भेजा अस्पताल

by admin

आगरा। आगरा सिटी स्टेशन रोड स्थित टीला माय थान में एक धर्मशाला में बने आधा दर्जन से अधिक मकान आज सुबह एकदम से भरभरा कर धराशाई हो गए। सुबह हादसा होने के चलते मकान में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए। जिसके चलते चारों ओर चीख पुकार मच गई। सूचना पर प्रशासन और पुलिस का फोर्स मौके पर पहुंच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक टीला माई थान में बने धर्मशाला के बेसमेंट में मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। आज सुबह अचानक से आधा दर्जन मकान धराशाई हो गए जिसमें 4 मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। इन मकानों में रह रहे 3 लोग मलबे में दब गए। इसमें एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी।

वहीं एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बेसमेंट में खुदाई के दौरान दूसरी तरफ 4-5 मकान के पिछले हिस्से गिर गए। क्षतिग्रस्त मकान के मलबे में 3 लोग (एक 32 वर्षीय युवक और उसकी दो बेटी) दब गए थे, तीनों को बाहर निकाल दिया गया है। घायल अवस्था में पिता-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कई मकान गिरने की खबर आई थी। मौके पर पहुंची स्थिति का जायजा लिया गया है। मलबे में दबे 3 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। राहत कार्य जारी है, देखा जा रहा है कि मलबे में कोई और तो नहीं है। पुलिस कमिश्नर ने यह स्पष्ट किया है कि इस घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment