Home » शास्त्रीपुरम में 2 दिसंबर से 4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन

शास्त्रीपुरम में 2 दिसंबर से 4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन

by admin
Grand event of 4 day 24 Kundiya Gayatri Mahayagya from 2nd December in Shastripuram

आगरा। युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष 2021-22 श्रंखला कार्यक्रम के अंतर्गत देव परिवार विस्तार हेतु देश भर में लगातार कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शास्त्रीपुरम, आगरा में दिनांक 2 से 5 दिसंबर 2021 तक देव परिवार विस्तार 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। लगभग 4 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिकता से भरपूर आयोजन के अंतर्गत गायत्री महायज्ञ, संगीत प्रवचन, विभिन्न संस्कार एवं कार्यकर्ता गोष्ठी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसकी विस्तार से जानकारी देते हुए गायत्री परिवार आगरा के जिला समन्वयक सुरेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि रिलायंस पार्क, बी ब्लॉक शास्त्रीपुरम, राज पब्लिक स्कूल के पास दिनांक 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिए पहले दिन 2 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से रिलायंस पार्क, शास्त्रीपुरम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को 6 से 8 बजे तक संगीत प्रवचन का आयोजन होगा।

3 एवं 4 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से गायत्री महायज्ञ का आयोजन, दोपहर 3 से 4 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन होगा। शाम 6 से 8 बजे तक संगीत प्रवचन होगा। 4 दिसंबर को ही भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें असंख्य दीपों को प्रकाशमान करते हुए सर्व मानव जाति के कल्याण एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंत्रोच्चारण के साथ दीप यज्ञ किया जाएगा। 5 दिसंबर को प्रातः 9 से 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान दीक्षा, जन्मदिवस, विवाह दिवस, पुंसवन आदि संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे।

Grand Deep Mahayagya organized

गायत्री परिवार, आगरा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य के साथ वर्ष 2021-22 में शांतिकुंज हरिद्वार स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा इस धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाएं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles