Home » गूगल मना रहा है अपना 22वां जन्मदिन, इन्हें जानकर आप भी बन सकते हैं गूगल एक्सपर्ट

गूगल मना रहा है अपना 22वां जन्मदिन, इन्हें जानकर आप भी बन सकते हैं गूगल एक्सपर्ट

by admin

गूगल आज 27 सितंबर को अपना 22वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल कंपनी ने अपने होमपेज पर एक स्पेशल डूडल बनाया है। आज गूगल के 22वें जन्मदिन पर बना डूडल भी खास है और इसमें G अक्षर एक बर्थडे हैट की तरह बनाया गया है जो ऐनिमेटेड है। यह एक लैपटॉप में झांक रहा है जिसके चारों तरफ गिफ्ट बॉक्स, एक केक और टॉफियां बिखरी हैं। बाकी के चार अक्षरों को एक विंडो में दिखाया गया है।

हर डूडल की तरह ही एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन पेज भी बनाया गया है जिसमें सेलिब्रेशन से जुड़ी जानकारी दी गई है। गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने 1998 में की थी। ये दोनों उस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे थे। अगर बात करें शब्द Google की तो यह मैथ के शब्द Googol से बनाया गया है। गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. है।

बता दें कि साल 2002 में Google शब्द को अमेरिकन डायलेक्ट सोसायटी द्वारा सबसे ‘यूजफुल वर्ड’ के तौर पर चुना गया। इसके चार साल बाद इस शब्द को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जोड़ा गया।

गूगल के 22वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको गूगल के कुछ शानदार ट्रिक्स के बारे बताते हैं।

barrel roll
सबसे पहले अपने फोन या लैपयॉप में गूगल ओपन करें और फिर barrel roll टाइप करके सर्च करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन एक बार पूरी तरह से 360 डिग्री घूम जाएगी। यदि आप barrel roll के बाद 2 लिखकर सर्च करेंगे तो स्क्रीन दो बार घूमेगी।

tilt
जैसे ही आप गूगल में tilt लिखकर सर्च करेंगे तो आपको कई सारे रिजल्ट्स मिलेंगे। अब आपको पहले लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही आपके फोन की स्क्रीन थोड़ी टेढ़ी हो जाएगी।

Festivus
गूगल में Festivus सर्च करने पर आपके लैपटॉप या फोन की स्क्रीन के बायीं ओर एल्यूमिनियम का एक लंबा सा पोल दिखेगा जो आमतौर पर गूगल पर नहीं दिखता है।

Zerg Rush
गूगल में Zerg Rush सर्च करने पर स्क्रीन पर कई रंगों की रिंग्स एक साथ ऊपर से नीचे की ओर गिरेंगी और धीरे-धीरे आपकी स्क्रीन पर जो भी लिखा होगा वह डिलीट होता जाएगा, हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे आपके फोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related Articles