आगरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में राजमाता विजयराजे सिंधिया की स्वर्ण जयंती और महिला सशक्तिकरण रेस के कार्यक्रम के तहत दीवानी चौराहा भारत माता की प्रतिमा पर 51 कन्या का पूजन कर भोजन कराया एवं कन्याओं को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहटकर के हाथों उपहार प्रदान करवाए गए। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में इतनी मुस्लिम महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम स्थल पर ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली और महिला सशक्तिकरण पर आगरा आए धावकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और नारे लगाए “नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में”।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं का सदैव सम्मान किया है। चाहे तीन तलाक का मामला क्यों ना हो। तीन तलाक पर कानून बनाकर भाजपा ने जो साहसिक कार्य किया उससे मुस्लिम महिलाएं चैन की सांस ले रही है और अब उनको यह डर नहीं सताता कि कब उनका पति उनको सब्जी में नमक कम होने पर तलाक दे दे।
वहीं गंगा जमुनी कार्यक्रम को देखकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी गदगद दिखाई दिया और महिलाओं की भीड़ देखकर उनके मुंह से निकला कि आज वास्तव में मुस्लिम महिलाएं मोदी और भाजपा के साथ में है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष बबीता चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समीर अब्बास, क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय कैसर शकूर सैफी, महामंत्री फरीद खान, महामंत्री जाहिद बार्शी, उपाध्यक्ष शाहिद खान, पप्पू अब्बासी मजीद खान, नाहिद जाफरी, नईम कुरैशी, आजाद खान, रियाजउद्दीन उस्मानी, शबनम अब्बासी, चिराग उद्दीन शबनम खान, सीमा, रहमान भाई, मुन्ना कुरैशी, नाजिया, सितारा बेगम, तबस्सुम कुरेशी, अंजुमन बेगम, मुमताज बेगम शबाना बेगम आदि मुस्लिम लोग व मुस्लिम महिलाएं उपस्थित रहीं।