Home » आगरा में जल्द आएंगे विदेशी पर्यटक, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति, पर्यटन जगत में आएगी बहार

आगरा में जल्द आएंगे विदेशी पर्यटक, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति, पर्यटन जगत में आएगी बहार

by admin
Foreign tourists will come to Agra soon, the Ministry of Home Affairs has given permission, will come out in the tourism world

आगरा में ताज़महल सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारक का दीदार करने के लिए विदेशी पर्यटकों को टूरिस्ट वीज़ा देने के लिए भारत सरकार ने फैसला ले लिया है। भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों को देश में आने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से चार्टर्ड विमानों से यात्रा करने वालों और 15 नवंबर से नियमित विमानों से यात्रा करने वालों को टूरिस्ट वीजा देने से होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Minister) ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से वीजा और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों को वर्तमान में स्थिति को देखते हुए और आसान कर दिया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण विदेशियों को दिए गए सभी वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे। देश में कोविड-19 की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेशियों को 15 अक्टूबर के बाद में भारत में प्रवेश और ठहरने के लिए टूरिस्ट वीजा के अलावा किसी भी प्रकार के भारतीय वीजा का लाभ उठाने की अनुमति दी गई है।

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्दी ही आगरा में विदेशी पर्यटक की चहलकदमी होती नजर आएगी जिससे डेढ़ साल बाद विदेशी पर्यटकों के आने से यहां के पर्यटन जगत को उड़ान मिलेगी। गृह मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2021 से चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से भारत आने वाले विदेशियों के लिए नए टूरिस्ट वीजा देना शुरू करने का निर्णय लिया है। चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटक केवल 15 नवंबर, 2021 से नए टूरिस्ट वीजा पर ऐसा करने में सक्षम होंगे।

टूरिस्ट वीजा पर भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को समय-समय पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित कोविड-19 से संबंधित सभी उचित प्रोटोकॉल और मानदंडों का पालन करना होगा।

Related Articles