Home » लखनऊ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे पीएम मोदी

लखनऊ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे पीएम मोदी

by admin

नईदिल्ली (16 May 2022)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ सीएम आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संकेत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह नेपाल दौरे पर थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने कुशीनगर में पूजा की। इसके बाद वह कुशीनगर से लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम समेत 12 कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे सीएम आवास पहुंचे। यहां पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। जानकार इसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

इस सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक
बताया जा रहा है दूसरी बार योगी सरकार बनने के बाद पीएम की यह कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक है। इसमें वह लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र बताएंगे। इधर यूपी में योगी सरकार लगातार केंद्र सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी को मजबूत करना जरूरी है, तभी पीएम का सपना पूरा हो पाएगा। इन सबको देखते हुए खुद पीएम मोदी अभी से सक्रिय हो गए हैं। वैसे भी कहा जाता है​ कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है।

Related Articles