Home » डेंगू का प्रकोप ख़त्म करने को फिरोजाबाद प्रशासन ने Gambusia Fish का लिया सहारा

डेंगू का प्रकोप ख़त्म करने को फिरोजाबाद प्रशासन ने Gambusia Fish का लिया सहारा

by admin
Firozabad administration resorted to Gambusia Fish to end dengue outbreak

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में डेंगू को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में 60 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अब डेंगू को रोकने के लिए एक ऐसे जीव का सहारा लिया है जो न केवल डेंगू बल्कि अन्य मच्छरों के प्रकोप से भी बचाएगी। फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग ने गंबूजिया मछलियों (Gambusia Fish) का सहारा लिया है। सोमवार को इन मछलियों को जिले के कई तालाबों में छोड़ा गया। इसके अलावा जहां भी पानी भरा था, वहां भी इन मछलियों को छोड़ा गया।

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इन मछलियों के कई फायदे हैं। ये मछलियां पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के लार्वा और उसके अंडों को खा लेती हैं। ये मच्छरों के लार्वा को अपना भोजन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने बताया कि 25 हजार मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा गया है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कुछ कम होगा। उन्होंने बताया कि जहां पानी भरा होता है, वहां पर केरोसिन डालने से लार्वा नहीं होता है।

फिरोजाबाद नगर निगम ने ये मछलियां बंदायूं से मंगाई हैं। बता दें कि पीलभीत आदि ​जगहों पर भी इन्हीं मछलियों का सहारा लिया जा रहा है। अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल इन मछलियों का सहारा लिया था। जहां भी मच्छरों के पनपने की आशंका थी, वहां इनका डलवाया गया था। ऐसे तालाब और जलभराव वाले स्थान विभाग ने पहले ही चिह्नित कर लिए हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो एक गंबूजिया मछली 24 घंटे में 100 से तीन सौ से अधिक लार्वा खा सकती है। इससे मच्छरों के नष्ट करने में आसानी होती है।

Related Articles