आगरा। आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन जरूरतमंद और निर्धन नौनिहालों के उज्जवल भविष्य के लिए समय समय विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिससे इन नोनिहलों की शिक्षा सम्बंधित हर संभव मदद हो सके। संस्था की ओर से नगला छउया स्थित प्राथमिक विधालय पर शिक्षा व स्वास्थ्य सम्बंधित सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था के सदस्यों ने इन बच्चों को शिक्षा सम्बंधित सामग्री वितरित की साथ ही बच्चों को प्रतिदिन ब्रश और नहाने की सलाह दी जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहे।
संस्था की अध्यक्ष का कहना था कि संस्था का उद्देश्य आगरा के सारे प्राथमिक विद्यालय मे बच्चों को उनकी जरुरत के मुताबिक स्टेशनरी निशुल्क वितरत करना है जिससे किसी भी बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत न हो।
मुख्य अतिथियों का कहना था कि यही छोटे छोटे बच्चे देश का भविष्य है। अगर यह शिक्षित और स्वस्थ नहीं होंगे तो स्वस्थ और बेहतर भारत का निर्माण नहीं हो सकता है। इस दौरान लोगो ने संस्था के इस प्रयास की सराहना भी की